विरोधियों का खेल बिगाड़ेंगे गेल
Updated at : 19 May 2019 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

वेस्टइंडीज विश्व कप क्रिकेट का दावेदार नहीं, लेकिन दे सकता है चौंकाने वाला नतीजा नेशनल कंटेंट सेल टी-20 विश्व कप जीतनेवाली वेस्टइंडीज की टीम 30 मई से इंग्लैंड में होनेवाले विश्व कप क्रिकेट को लेकर बड़ा दावेदार तो नहीं हैं, लेकिन क्रिस गेल और रसेल जैसे खिलाड़ी चौंकाने वाले नतीजे देने का दम रखते हैं. […]
विज्ञापन
वेस्टइंडीज विश्व कप क्रिकेट का दावेदार नहीं, लेकिन दे सकता है चौंकाने वाला नतीजा
नेशनल कंटेंट सेल
टी-20 विश्व कप जीतनेवाली वेस्टइंडीज की टीम 30 मई से इंग्लैंड में होनेवाले विश्व कप क्रिकेट को लेकर बड़ा दावेदार तो नहीं हैं, लेकिन क्रिस गेल और रसेल जैसे खिलाड़ी चौंकाने वाले नतीजे देने का दम रखते हैं. 1975 और 1979 के बाद विश्व कप नहीं जीत सकी वेस्टइंडीज की टीम पिछले कुछ वर्षों से बोर्ड के साथ विवाद से जूझ रही थी, जिसके कारण टीम के प्रदर्शन पर इसका असर पड़ा था, लेकिन इस बार कई सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी से इसका असर टीम के परिणाम पर पड़ेगा. विंडीज के पास ऐसे खिलाड़ियों की लंबी फौज है जो आक्रामक खेल से किसी भी टीम के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है.
रोच : टीम में रफ्तार ही इनकी पहचान
85 वनडे में 115 विकेट लेने वाले रोच विंडीज टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं. इंग्लैंड की तेज पिचों पर गेंदों को समझना मुश्किल होगा.
ओशाने थॉमस : कम मैच खेल कर किया प्रभावित
ओशाने थॉमस के पास मात्र आठ मैच का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 15 विकेट झटके हैं. तेज गेंदबाज थॉमस 145 से ज्यादा की गति से गेंद करके बल्लेबाजों को परेशानी में डालने का माद्दा रखते हैं.
रोच : टीम में रफ्तार ही इनकी पहचान
85 वनडे में 115 विकेट लेने वाले रोच विंडीज टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं. इंग्लैंड की तेज पिचों पर गेंदों को समझना मुश्किल होगा.
परेशानी : टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश से सीरीज गंवाना चिंता का विषय
विश्व कप से पहले अंतिम सीरीज बांग्लादेश से वेस्टइंडीज की टीम हार गयी, जिसका मनोवैज्ञानिक असर टीम पर पड़ सकता है. मोसादेक होसैन और सौम्य सरकार की अर्धशतकीय पारियों के दम पर बांग्लादेश ने बारिश से प्रभावित ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया. बारिश के चलते डबलिन में खेले गये गये इस मैच को 50 से घटा कर 24-24 ओवर का कर दिया गया था. हालांकि इस हार के बाद कप्तान होल्डर को उम्मीद है कि वह विश्व कप में चैंपियन के तौर पर ही मैदान में उतर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




