विश्व कप में एक करोड़ डालर ईनामी राशि, विजेता को मिलेंगे 40 लाख डालर

लंदन : आगामी आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डालर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है. दस टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को एक ट्राफी भी दी जायेगी. आईसीसी के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि एक करोड़ डालर होगी. उपविजेता को 20 लाख डालर […]
लंदन : आगामी आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डालर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी ईनामी राशि है. दस टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को एक ट्राफी भी दी जायेगी. आईसीसी के बयान के अनुसार टूर्नामेंट की कुल ईनामी राशि एक करोड़ डालर होगी.
उपविजेता को 20 लाख डालर दिये जायेंगे. वहीं सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को आठ लाख डालर मिलेंगे. तीस मई से शुरू हो रहा टूर्नामेंट 11 जगहों पर खेला जायेगा. हर लीग मैच के लिये भी ईनामी राशि है.
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 ईनामी राशि
विजेता : 40 लाख डालर
उपविजेता : 20 लाख डालर
सेमीफाइनल हारने वाली टीम : आठ-आठ लाख डालर
हर लीग मैच के विजेता को : 40000 डालर
लीग चरण से आगे जाने वाली टीम को : एक लाख डालर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










