कोहली और पंत हिमालया के ब्रांड दूत बने

बेंगलुरू : भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उदीयमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देश की प्रमुख वेलनेस फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है. हिमालया ने कोहली और पंत के साथ ‘ मेंस फेसकेयर रेंज ‘ के प्रचार के लिये करार किया. कोहली और पंत इसके प्रचार में ‘ […]
बेंगलुरू : भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उदीयमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देश की प्रमुख वेलनेस फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है.
हिमालया ने कोहली और पंत के साथ ‘ मेंस फेसकेयर रेंज ‘ के प्रचार के लिये करार किया. कोहली और पंत इसके प्रचार में ‘ लुकिंग गुड एंड लविंग इट ‘ कहते नजर आयेंगे.कोहली ने इस करार के बारे में कहा , मैं टीम हिमालया का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. मैं लंबे समय से हिमालया के उत्पादों से जुड़ा हूं. पंत ने कहा , हिमालया पिछले 88 साल से लोगों को खुश और स्वस्थ रखने में प्रयासरत है. इसका ब्रांड दूत बनकर मुझे खुशी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




