IPL 2019 FINAL : महेंद्र सिंह धौनी आईपीएल में सबसे सफल विकेटकीपर बने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 11:18 PM
हैदराबाद : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रविवार को आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बन गये. धौनी के आईपीएल में कुल शिकार की संख्या 132 पहुंच गयी है और इस तरह से उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा है. धौनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल फाइनल में दो कैच लिये. […]
हैदराबाद : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रविवार को आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बन गये. धौनी के आईपीएल में कुल शिकार की संख्या 132 पहुंच गयी है और इस तरह से उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा है.
धौनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल फाइनल में दो कैच लिये. उनके नाम पर अब 94 कैच और 38 स्टंप आउट शामिल हैं. कार्तिक के नाम पर 131 शिकार दर्ज हैं जबकि रोबिन उथप्पा ने 90 शिकार किये हैं.
धौनी ने दीपक चाहर की गेंद पर रोहित शर्मा का कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर क्विंटन डिकाक का कैच लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










