विश्व कप के लिए स्टैंड बाई पर रखे गये सैनी ने कहा, बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार हूं
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 3:14 PM
कोलकाता : क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में स्टैंड बाई पर रखे गये तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शुक्रवार को यहां कहा कि अगर जरूरत हुई तो वह इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार है. घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले 26 साल के इस गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में […]
कोलकाता : क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में स्टैंड बाई पर रखे गये तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शुक्रवार को यहां कहा कि अगर जरूरत हुई तो वह इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार है.
घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले 26 साल के इस गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी गति और बाउंस से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. सैनी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू को भी स्टैंड बाई पर रखा गया है, लेकिन तीनों में सिर्फ सैनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव नहीं है.
इसे भी पढ़ें…
महिलाओं पर आपत्तिजनक कमेंट: BCCI लोकपाल ने हार्दिक और राहुल पर ठोका जुर्माना
सैनी इसके साथ ही खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर के साथ नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड जाएंगे. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में 10 रन की जीत दर्ज करने पर बैंगलोर के इस गेंदबाज ने कहा, निश्चित तौर पर (मैं तैयार हूं), आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने से मेरा हैसला बढ़ेगा. अगर मुझे विश्व कप में मौका मिला तो मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा करूंगी.
इसे भी पढ़ें…
विश्व कप टीम चयन के बाद अब ध्यान फिर आईपीएल पर : दिनेश कार्तिक
विश्व कप की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर सैनी ने कहा, हम मैच के दौरान भी चर्चा करते हैं, लेकिन सबसे जरूरी नेट (अभ्यास) पर पूरा ध्यान देना है. अगर आप नेट पर अच्छा करते है तो मैच में भी अच्छा करेंगे.
हरियाणा के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि बैंगलोर की टीम में डेल स्टेन जैसे अनुभवी गेंदबाज होने से उन्हें काफी फायदा हो रहा है. सैनी ने कहा, मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने मुझे कहा कि कुछ अतिरिक्त प्रयास किये बिना अपनी नैसर्गिक गेंदबाजी जारी रखूं.
इसे भी पढ़ें…
कोहली को अब भी वह दिन याद है जब कप्तान के तौर पर धौनी ने किया था समर्थन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










