ePaper

कोहली के शतक से आरसीबी की दूसरी जीत, केकेआर को हराया

Updated at : 19 Apr 2019 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली के शतक से आरसीबी की दूसरी जीत, केकेआर को हराया

कोलकाता :कप्तान विराट कोहली (100) की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शु्क्रवार को आइपीएल के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 213 रन बनाये. जवाब में […]

विज्ञापन

कोलकाता :कप्तान विराट कोहली (100) की तूफानी शतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शु्क्रवार को आइपीएल के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 213 रन बनाये. जवाब में कोलकाता की टीम पांच विकेट पर 203 रन ही बना सकी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की ओर से नीतीश राणा (85*) और आंद्रे रसेल (65) ने पांचवें विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की. ये दोनों जब तक क्रीज पर थे, केकेआर की जीत की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन रसेल के आउट होने के बाद ये उम्मीद टूट गयी. इन दोनों के अलावा केकेआर का कोई अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका. आरसीबी की ओर से डेल स्टेन ने दो, जबकि नवदीप सैनी और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले कप्तान विराट कोहली के पांचवें शतक और मोईन अली की धमाकेदार पारी की मदद से आरसीबी ने धीमी शुरुआत से उबरकर चार विकेट पर 213 रन बनाये. कोहली ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाये, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल हैं. मोईन अली ने केवल 28 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 66 रन बनाये. इन दोनों के प्रयास से आखिरी दस ओवरों में 143 रन जुटाने में सफल रहा. इनमें से 91 रन अंतिम पांच ओवरों में बने. कोहली ने शुरू से जिम्मा संभाले रखा था, लेकिन तब भी नौ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 60 रन था. मोईन के आने से रन गति में तेजी आयी और फिर पारी का परिदृश्य बदल दिया. बेंगलुरु की ओर से मोईन अली और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola