IPL 2019 कोहली पर गंभीर की टिप्पणी पर फ्लेमिंग ने कहा, एक खिलाड़ी नहीं जिता सकता आईपीएल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2019 10:35 PM

विज्ञापन

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गौतम गंभीर की विराट कोहली के संदर्भ में की गयी टिप्पणी के बारे में शुक्रवार को कहा कि एक व्यक्ति आईपीएल नहीं जीता जा सकता. गंभीर की राय थी कि कोई भी कोहली और महेंद्र सिंह धौनी को एक बराबर नहीं कह सकता क्योंकि भारतीय कप्तान […]

विज्ञापन

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गौतम गंभीर की विराट कोहली के संदर्भ में की गयी टिप्पणी के बारे में शुक्रवार को कहा कि एक व्यक्ति आईपीएल नहीं जीता जा सकता.

गंभीर की राय थी कि कोई भी कोहली और महेंद्र सिंह धौनी को एक बराबर नहीं कह सकता क्योंकि भारतीय कप्तान ने अपनी टीम को आईपीएल टूर्नामेंट का खिताब नहीं दिलाया है.

कोलकाता नाइटराइडर्स को दो आईपीएल ट्राॅफियां (2012, 2014) दिलाने में टीम की अगुवाई करने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली बतौर कप्तान पिछले आठ वर्षों में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब नहीं दिलवा सके, भाग्यशाली हैं कि फिर भी कप्तान बने हुए हैं.

लेकिन फ्लेमिंग इससे सहमत नहीं हैं. फ्लेमिंग ने कहा, एक व्यक्ति आईपीएल नहीं जीतता. इस टूर्नामेंट को जीतना कठिन है. यह और भी मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि टीमें काफी चतुर होती जा रही हैं.

खिलाड़ियों को अब आईपीएल में खेलने के लिए तैयार किया जाता है. कोच और मैनेजर खिलाड़ियों को खरीदने और टीम के संयोजन में काफी चतुर हो गये हैं. उन्होंने कहा, इसलिए क्योंकि आप शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हों, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको आईपीएल में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola