ePaper

वनडे में रोहित शर्मा के 8000 रन पूरे, 9वें भारतीय खिलाड़ी बने

Updated at : 13 Mar 2019 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
वनडे में रोहित शर्मा के 8000 रन पूरे, 9वें भारतीय खिलाड़ी बने

नयी दिल्ली : भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के नौवें और दुनिया के 31वें बल्लेबाज बन गये हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां पांचवें वनडे में 46 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की. रोहित ने 200वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के नौवें और दुनिया के 31वें बल्लेबाज बन गये हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां पांचवें वनडे में 46 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की.

रोहित ने 200वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ. विराट कोहली 175 और एबी डिविलियर्स 182 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे. सौरव गांगुली ने भी 200 पारियों में 8000 वनडे रन पूरे किये थे.

रोहित से पहले जिन भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में 8000 रन पूरे किये उनमें सचिन तेंदुलकर (18426) , सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889), विराट कोहली (10843), महेंद्र सिंह धौनी (10500), मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378), युवराज सिंह (8701) और वीरेंद्र सहवाग (8273) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola