ePaper

मंधाना टी20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

Updated at : 10 Mar 2019 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
मंधाना टी20 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

दुबई : भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 की खिलाड़ियों की रैंकिंग में तीन पायदान चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गयी हैं. हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 शृंखला में टीम की अगुवाई करने वाली और वनडे में शीर्ष रैंकिंग की बल्लेबाज मंधाना ने तीन मैचों […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 की खिलाड़ियों की रैंकिंग में तीन पायदान चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गयी हैं.

हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 शृंखला में टीम की अगुवाई करने वाली और वनडे में शीर्ष रैंकिंग की बल्लेबाज मंधाना ने तीन मैचों में 72 रन बनाये जिसमें तीसरे मैच में लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है.

एड़ी की चोट के कारण इंग्लैंड शृंखला में नहीं खेल पाने वाली हरमनप्रीत दो पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गयी हैं. गेंदबाजों में राधा यादव पांच पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी हैं. उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट लिये थे. बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने भी दो मैचों में तीन विकेट लिये और वह तीन पायदान आगे 56वें स्थान पर पहुंच गयी हैं.

ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल 35वें से 31वें स्थान पर पहुंच गयी है. इंग्लैंड की डेनियल वाइट ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल की है. इंग्लैंड की 3-0 से जीत में 123 रन बनाने वाले वाइट दो पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गयी है. टैमी ब्यूमोंट और कप्तान हीथर नाइट भी दो – दो पायदान ऊपर 26वें और 33वें स्थान पर पहुंच गयी हैं.

लॉरेन विनफील्ड (आठ पायदान ऊपर 45वें) और सोफिया डंकले (16 पायदान ऊपर 86वें) भी आगे बढ़ने में सफल रही. इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर लिनसे स्मिथ ने शृंखला में पांच विकेट लेने के दम पर 185 पायदान की लंबी छलांग लगायी है और वह 95वें स्थान पर पहुंच गयी है. इंग्लैंड आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola