ePaper

वार्न को उम्‍मीद, स्मिथ और वार्नर की वापसी से विश्व कप जीत सकता है ऑस्ट्रेलिया

Updated at : 06 Mar 2019 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
वार्न को उम्‍मीद, स्मिथ और वार्नर की वापसी से विश्व कप जीत सकता है ऑस्ट्रेलिया

सिडनी : महान स्पिनर शेन वार्न ने बुधवार को कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के एक साल के प्रतिबंध के कारण उनकी भूख पहले से अधिक बढ़ सकती है और उनकी वापसी ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिता सकती है. गेंद से छेड़छाड़ के कारण इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के राज्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट […]

विज्ञापन

सिडनी : महान स्पिनर शेन वार्न ने बुधवार को कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के एक साल के प्रतिबंध के कारण उनकी भूख पहले से अधिक बढ़ सकती है और उनकी वापसी ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिता सकती है.

गेंद से छेड़छाड़ के कारण इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के राज्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर लगा एक साल का प्रतिबंध इस महीने समाप्त हो रहा है और इस साल इंग्लैंड में विश्व कप खिताब की रक्षा के अभियान के लिए इन दोनों को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें…

धौनी और रोहित ने कोहली को रोका था ऐसा करने से, जीत के बाद कप्‍तान ने किया बड़ा खुलासा

इन दोनों ही खिलाड़ियों की हाल में कोहनी की सर्जरी हुई और अब यह देखना होगा कि वे वापसी करते हुए वैश्विक स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि इंग्लैंड में उनके लिए चीजें आसान नहीं होने वाली.

इसे भी पढ़ें…

वर्ल्ड कप में चयन की संभावना पर विजय शंकर ने कह दी ये बात

वार्न को हालांकि कोई संदेह नहीं है कि ये दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और इन्हें ब्रेक से फायदा ही होगा. वार्न यह बात अपने अनुभव से कह रहे हैं. इस दिग्गज स्पिनर को भी 2003 में प्रतिबंधित दवाओं के लिए पाजीटिव पाये जाने पर निलंबित किया था.

कई लोगों ने कहा कि वह फिर वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन वार्न ने जोरदार वापसी की और कई साल तक शीर्ष स्तर पर खेले। वार्न ने फाक्स स्पोर्ट्स से कहा, कई बार जब आपको ब्रेक के लिए बाध्य किया जाता है- जैसा मेरे साथ हुआ, मुझे 12 महीने बाहर रहना पड़ा- इसका मतलब होता है कि आप तरोताजा हो जाते हो.

इसे भी पढ़ें…

क्रिकेट विश्व कप से मजबूत होंगे भारत और ब्रिटेन के रिश्ते

उन्होंने कहा, आपका दिमाग तरोताजा हो जाता है, आपकी भूख बढ़ जाती है और आप महसूस करते हो कि क्रिकेट आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है. वार्न ने कहा, ‘‘यही कारण है कि मैं कह रहा हूं कि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीत सकता है. वे सीधे वापसी करेंगे, वे भूखे होंगे. वह शुरुआती कुछ मैचों में नर्वस होंगे लेकिन यह उनके लिए अच्छा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola