डर्बीशर के साथ दूसरा अभ्यास मैच आज से

Updated at : 01 Jul 2014 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
डर्बीशर के साथ दूसरा अभ्यास मैच आज से

डर्बीशर के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों पर रहेगी नजर डर्बीशर : लीसेस्टरशर के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में काफी कामयाबी हासिल नहीं कर पाने के बाद भारतीय टीम दूसरे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में मंगलवार से जब यहां डर्बीशर का सामना करेगी, तो नजरें टीम इंडिया के गेंदबाजों पर टिकी होंगी. महेंद्र सिंह धौनी की टीम […]

विज्ञापन

डर्बीशर के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों पर रहेगी नजर

डर्बीशर : लीसेस्टरशर के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में काफी कामयाबी हासिल नहीं कर पाने के बाद भारतीय टीम दूसरे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में मंगलवार से जब यहां डर्बीशर का सामना करेगी, तो नजरें टीम इंडिया के गेंदबाजों पर टिकी होंगी.

महेंद्र सिंह धौनी की टीम को लीसेस्टर में वर्षा से प्रभावित पहले अभ्यास मैच में बल्लेबाजी अभ्यास का मौका मिला, लेकिन ऐसा लग रहा है कि नौ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व टीम की गेंदबाजी चिंता का सबब है. पहले अभ्यास मैच में प्रथम श्रेणी मैच का दरजा नहीं मिला था, इसलिए भारत ने सभी 18 खिलाड़ियों को आजमाया. टीम के गेंदबाज हालांकि काफी महंगे साबित हुए, जिसके खिलाफ डिवीजन टू काउंटी में अंतिम पायदान पर चल रहे लीसेस्टर ने पांच विकेट पर 349 रन बना डाले. इससे पहले भारत ने पहली पारी में चार विकेट पर 333 रन बनाये थे.

इशांत शर्मा ने दो विकेट चटकाये, लेकिन उन्होंने नौ ओवर में 64 रन खर्च किये, जबकि लीसेस्टर की ओर से सलामी बल्लेबाज एग्नस रोबसन (126) और ग्रेग स्मिथ (101) ने शतक जमाये. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा, लेकिन बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया. मैच के तीसरे और अंतिम दिन लीसेस्टर के युवा बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को अच्छा सबक सिखाया. टीम को इशांत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभावी रहे थे. इंग्लैंड के हालात में हालांकि इशांत की क्षमता से अधिक उनके धैर्य की परीक्षा होगी.

पूरी संभावना है कि धौनी इस मैच में भी अपने सभी 18 खिलाड़ियों को आजमायेंगे, जिससे सभी को पहले टेस्ट से पूर्व अपना दावा पेश करने का मौका मिलेगा. टीम में हालांकि ज्यादा स्थान उपलब्ध नहीं है. लगभग पूरा बल्लेबाजी क्रम तय है, लेकिन एक या दो स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा हो सकती है. दूसरी तरफ संभवत: अब तक टीम का गेंदबाजी संयोजन तय नहीं है. कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पास इशांत शर्मा के अलावा पांच और तेज गेंदबाज हैं. पहले अभ्यास मैच में पंकज सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की थी. शमी फिलहाल भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और वरुण एरॉन अच्छी गति के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा टीम में ईश्वर पांडे भी शामिल हैं.

इस मैच से तय होगा कि पहले टेस्ट में भारत के तीन तेज गेंदबाज कौन होंगे. भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने में सफल रहे और टेस्ट मैचों से पहले टीम के बल्लेबाजों को दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड के साथ समय बिताने का समय मिलेगा जिससे उन्हें फायदा होगा.

शिखर धवन, गौतम गंभीर और चेतेश्वर पुजारा ने पहले अभ्यास मैच में अर्धशतक जडे जबकि अजिंक्य रहाणो और रोहित शर्मा ने भी आत्मविश्वास बढाने वाली पारी खेली.

आवश्यक

.डर्बीशर खेल 30

खेल भारत संभावना तीन अंतिम

पिछले मैच की तरह भारत का अगला प्रतिद्वंद्वी भी इस सत्र में काउंटी चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है और डिवीजन टू में जूझ रहा है.

भारत की नजरें इस मैच से ठोस तैयारी करने पर टिकी हैं जबकि डर्बीशर मेहमान टीम के इरादों पर पानी फेरने के इरादे के साथ उतरेगा। मैच के तीनों दिन के दौरान हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणो, स्टुअर्ट बिन्नी, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, ईश्वर पांडे, रिद्धिमान साहा, पंकज सिंह, वरुण आरोन और भुवनेश्वर कुमार.

डर्बीशर: वेन मेडसन, पाल बोरिंगटन, पीटर बुर्गोयने, जोनाथन क्लेयर, ग्रेग कार्क, बेन काटन, गेरेथ क्रास, क्रिस्ट डरहम, वेस डस्र्टन, टिम ग्रोएनेवाल्ड, स्काट एलेस्टोन, मार्क फूटिट, बिली गोडलमैन, मैट हिगिनबाटम, एलेक्स ह्यूज, चेस्नी ह्यूज, रिचर्ड जानसन, टाम नाइट, जानी मास्र्डेन, स्टीफन मूर, मार्कस नार्थ, टानी पालाडिनो, टाम पायनटन, बेन स्लेटर, टाम टेलर, मार्क टर्नर और डेविड वेनराइट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola