ePaper

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा उथल-पुथल, गेंदबाजी कोच ने दिया इस्तीफा

Updated at : 07 Feb 2019 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा उथल-पुथल, गेंदबाजी कोच ने दिया इस्तीफा

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेविड साकेर ने टीम के सर्वश्रेष्ठ हित के लिये विश्व कप और इंग्लैंड के एशेज दौरे से कुछ महीने पहले गुरुवार को हटने का फैसला किया. साकेर ने कोच जस्टिन लैंगर के साथ लंबी बातचीत के बाद इस्तीफा दे दिया. लैंगर ने कहा, डेविड और मैंने पिछले नौ महीनों […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेविड साकेर ने टीम के सर्वश्रेष्ठ हित के लिये विश्व कप और इंग्लैंड के एशेज दौरे से कुछ महीने पहले गुरुवार को हटने का फैसला किया.

साकेर ने कोच जस्टिन लैंगर के साथ लंबी बातचीत के बाद इस्तीफा दे दिया. लैंगर ने कहा, डेविड और मैंने पिछले नौ महीनों से टीम में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा की और हम सहमत हो गये कि टीम के सर्वश्रेष्ठ हित के लिये यह अलग दिशा में आगे बढ़ने का सही समय है.

उन्होंने कहा, मैं डेविड को उनके शानदार योगदान के लिये शुक्रिया करना चाहूंगा, विशेषकर उस भूमिका में जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के कोर ग्रुप के विकास में मदद की.

इसे भी पढ़ें…

भारत दौरे से पहले ही ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के तीन खिलाड़ी आउट, यहां देखें पूरी टीम की सूची

मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों को निखारने वाले साकेर ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बिताये समय का लुत्फ उठाया. उन्होंने कहा, मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया करना चाहूंगा जिसने मुझे पिछले तीन सत्र में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम की कोचिंग करने का मौका दिया.

उन्होंने कहा, मैंने टीम के साथ बिताये समय का लुत्फ उठाया, विशेषकर तेज गेंदबाजों के शानदार ग्रुप के साथ काम करने का. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि ट्राय कूले भारत और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी ग्रुप का काम देखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola