ePaper

चौके छक्के लगाना ही नहीं, चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसंद है विराट को

Updated at : 26 Jan 2019 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
चौके छक्के लगाना ही नहीं, चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसंद है विराट को

माउंट माउंगानुइ : क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नयी परिभाषा गढ़ते जा रहे विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो. कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी […]

विज्ञापन

माउंट माउंगानुइ : क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नयी परिभाषा गढ़ते जा रहे विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो. कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिए भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है.

न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वाक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं. कोहली ने स्काय स्पोटर्स को दिये इंटरव्यू में कहा, ‘मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं. जैसे कि लंबी वाक पर जाना.’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गये जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे.’

उन्होंने कहा, ‘हमें छोटी-छोटी चीजें मजा लेती है क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं. हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है तो जब भी समय मिलता है, हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं.’ हाल ही में कोहली और अनुष्का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर से मिले और फेडरर को उनकी पिछली मुलाकात भी याद थी.

कोहली ने कहा, ‘अद्भुत. मैं उनसे पहले भी मिला हूं लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा. वाह.’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले एक नुमाइशी मैच के दौरान मैं उनसे सिडनी में मिला था. मुझे लगा वाह उन्हें मैं याद हूं. मैं बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी हुई. मैं बचपन से उन्हें खेलते देख रहा हूं. वह महान खिलाड़ी और इंसान हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola