ePaper

अनुष्का शर्मा के साथ कोहली ने शेयर की तस्वीर, तो बोले यूजर्स- रन भी बना लो थोड़ा...

Updated at : 14 Jan 2019 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा के साथ कोहली ने शेयर की तस्वीर, तो बोले यूजर्स- रन भी बना लो थोड़ा...

मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ कुछ नयी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी इन तस्वीरों में वह पति विराट संग खड़ी नजर आ रहीं हैं. वह विराट को हंसते हुए गले लगाते हुए भी […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ कुछ नयी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी इन तस्वीरों में वह पति विराट संग खड़ी नजर आ रहीं हैं. वह विराट को हंसते हुए गले लगाते हुए भी तस्वीरों में दिख रहीं हैं. वहीं, बाकी दो फोटो में अनुष्का और विराट ने एक घोड़े के साथ अलग-अलग तस्वीर ली है.

https://www.instagram.com/p/Bsk2KKRARXA/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

एक तस्वीर विराट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. विराट की इन तस्वीरों पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. कुछ इन तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं तो कुछ यूजर इन तस्वीरों पर भड़कते नजर आ रहे हैं. उन्होंने विराट को नसीहत देते हुए लिखा कि भाई ये सब छोड़ो, सीरीज जीतकर आना… एक यूजर ने लिखा कि रन भी बना लो थोड़ा…यहां चर्चा कर दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है. ऐसे में दूसरा मैच बेहद अहम माना जा रहा है. यदि टीम दूसरा मैच भी हार जाती है तो पूरी सीरीज गंवानी पड़ेगी.

https://www.instagram.com/p/BskxcuwnLxB/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola