ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर इमरान खान ने भारतीय टीम को दी बधाई

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर बधाई दी है. इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने वाली उपमहाद्वीप की पहली टीम बनने पर विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई.’ ICC रैंकिंग […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर बधाई दी है. इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने वाली उपमहाद्वीप की पहली टीम बनने पर विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई.’
भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. बारिश के कारण सिडनी टेस्ट सोमवार को ड्रा पर समाप्त हुआ. दोनों देशों के क्रिकेट के 71 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज की. प्रेरक कप्तान माने जाने वाले इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 1992 में अपना इकलौता विश्व कप जीता था. इमरान खान ने अपने शानदार करियर में 88 टेस्ट और 175 एकदिवसीय मैच खेले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










