पाक 181 रन पर सिमटा, दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम भी चरमराया

सेंचुरियन : डुआने ओलिवर के छह विकेट की मदद से पाकिस्तान को पहली पारी में 181 रन पर आउट करने वाले दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन बुधवार को यहां पांच विकेट पर 127 रन बनाये. सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर पहले दिन कुल 15 विकेट गिरे और दिन भर बल्लेबाज […]
सेंचुरियन : डुआने ओलिवर के छह विकेट की मदद से पाकिस्तान को पहली पारी में 181 रन पर आउट करने वाले दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन बुधवार को यहां पांच विकेट पर 127 रन बनाये.
सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर पहले दिन कुल 15 विकेट गिरे और दिन भर बल्लेबाज जूझते हुए नजर आये. इस बीच डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने लेकिन वह ओलिवर थे जिन्होंने 37 रन देकर छह विकेट लेकर पाकिस्तान को कम स्कोर पर आउट करने में अहम भूमिका निभायी.
पाकिस्तान की तरफ बाबर आजम ने 79 गेंदों पर 71 रन बनाये. उनके बाद दूसरा बड़ा स्कोर अजहर अली (36) का था. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओलिवर के अलावा कागिसो रबादा ने तीन और स्टेन ने एक विकेट लिया.
इसे भी पढ़ें…
डेल स्टेन ने शॉन पोलक का रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, लेकिन तेम्बा बावुमा (नाबाद 38) ने सहजता से रन बटोरकर उसकी पहली पारी में बढ़त हासिल करने की उम्मीदों को जीवंत रखा है.
दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट 43 रन पर निकल गये थे, जिसके बाद बावुमा और थेनिस डि ब्रूएन (29) ने पांचवें विकेट के लिये 69 रन की साझेदारी की। स्टंप उखड़ने के समय बावुमा के साथ नाइटवाचमैन के रूप में बल्लेबाजी के लिये उतरे स्टेन 13 रन पर खेल रहे थे. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर और शाहीन अफरीदी ने दो . दो विकेट लिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




