ePaper

पत्नी साक्षी ने जब धौनी से कहा- पहनाओ सैंडल फिर...

Updated at : 16 Dec 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी साक्षी ने जब धौनी से कहा- पहनाओ सैंडल फिर...

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी फैंस के दिलों पर राज करते हैं और यह सिर्फ इसलिए क्यों वे बहुत ही दिरयादिल हैं. वे अपनी टीम से ही केवल प्यार नहीं करते बल्कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी बहुत प्यार करते हैं और उन्हें वक्त देते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी फैंस के दिलों पर राज करते हैं और यह सिर्फ इसलिए क्यों वे बहुत ही दिरयादिल हैं. वे अपनी टीम से ही केवल प्यार नहीं करते बल्कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी बहुत प्यार करते हैं और उन्हें वक्त देते हैं. आज हम साक्षी और धौनी के प्यार से आपको रू-ब-रू करवाने का काम करेंगे. दरअसल, साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो चली है.

https://www.instagram.com/p/BrasZHVFmZy/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

आपको बता दें कि धौनी पत्नी साक्षी को कभी भी कहीं अकेला नहीं छोड़ते हैं, वहीं साक्षी भी उनसे बेहद प्यार करती हैं. दोनों के बीच मजाक भी चलती रहती है जो अमूमन देखने को मिलता है.

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम में जो तस्वीर शेयर की है उसमें धौनी उन्हें सैंडल पहनाते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं साक्षी ने इस फोटो के साथ यह भी लिखा है कि सैंडल के पैसै जब आपने दिये हैं तो आप ही इन्हें बांधो…वहीं धौनी भी साक्षी को सैंडल पहनाते हुए दिख रहे हैं, फोटो देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी शॉपिंग मॉल की है.

साक्षी की तस्वीर पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी लगातार दे रहे हैं. कुछ फैंस तो यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि भाई के भोलेपन का फायदा मत उठाओ…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola