#AUSvsIND : दूसरे टेस्ट में टॉस हारना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानें क्या है कारण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2018 5:20 PM
पर्थ : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि पर्थ टेस्ट मैच में टॉस की बड़ी भूमिका होगी. उन्होंने कहा, पिच की घसियाली प्रकृति और गर्म मौसम को देखते हुए टॉस गंवाना अच्छा होगा. पेन ने आप्ट्स स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट के बारे […]
पर्थ : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि पर्थ टेस्ट मैच में टॉस की बड़ी भूमिका होगी. उन्होंने कहा, पिच की घसियाली प्रकृति और गर्म मौसम को देखते हुए टॉस गंवाना अच्छा होगा.
पेन ने आप्ट्स स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट के बारे में कहा, हां, मैं कहूंगा कि टॉस गंवाना अच्छा होगा. सच कहूं तो मैंने आज इसके बारे में सुबह क्यूरेटर से बात की. मुझे नहीं लगता कि पिच इतनी खराब होगी. यहां वनडे और टी20 के लिये, दोनों विकेट सफेद गेंद के क्रिकेट के लिये सचमुच घास से भरे लग रहे थे, लेकिन इस पर काफी अच्छा खेल हुआ.
इसे भी पढ़ें…
#AUSvIND : भारत को झटका, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे पृथ्वी, रोहित और अश्विन
उन्होंने कहा, इतनी गर्मी को देखते हुए यह शायद टूटेगा और आप मैच के दौरान दरारें देख सकते हो. जो है वो तो है ही और आप कल सुबह जो कुछ करोगे (टॉस जीतो या गंवाओ), आपको सचमुच अच्छी शुरुआत करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिये टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.
इसे भी पढ़ें…
#INDvsAUS : पर्थ टेस्ट से पहले पिच में बड़ा बदलाव, भारत और ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी परेशानी
पेन ने माना कि भारत तेज गेंदबाजों वाले आक्रमण के साथ उतर सकता है और साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अपना काम कर लिया है. खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारत ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किये हैं.
इसे भी पढ़ें…
विराट कोहली ने कहा, पिच देखकर हम परेशान नहीं, उत्साहित हैं
उन्होंने कहा, उनकी टीम में नये खिलाड़ी आ रहे हैं. हमने इसके बारे में बात की, लेकिन हमने पिछले कुछ हफ्तों में उनकी पूरी टीम पर ध्यान लगाया है ताकि हम उनकी मजबूती और कमजोरियों को जान सकें.
इसे भी पढ़ें…
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने शादी की सालगिरह पर पत्नी रितिका को इस तरह किया विश
लेकिन अंत में यह मैदान पर एकजुट प्रदर्शन करने की बात होती है. वे अंतिम एकादश में जिन खिलाड़ियों को शामिल करें, वे तैयारी के साथ चुनौती पेश करेंगे और वे सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाना चाहेंगे. इसलिये हमें पहली ही गेंद से मैच में कब्जा जमाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










