ePaper

#BANvsWI : बांग्‍लादेश ने वेस्‍टइंडीज को पारी और 184 रन से रौंदा, शृंखला पर 2-0 से कब्‍जा

Updated at : 02 Dec 2018 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
#BANvsWI : बांग्‍लादेश ने वेस्‍टइंडीज को पारी और 184 रन से रौंदा, शृंखला पर 2-0 से कब्‍जा

ढाका : मेहदी हसन के 12 विकेट के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में रविवार को तीसरे दिन में ही वेस्टइंडीज को पारी और 184 रन से हराकर शृंखला 2-0 से अपने नाम कर लिया. प्लेयर ऑफ द मैच मेहदी हसन ने पहली पारी में 58 रन देकर सात और दूसरी पारी में […]

विज्ञापन

ढाका : मेहदी हसन के 12 विकेट के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में रविवार को तीसरे दिन में ही वेस्टइंडीज को पारी और 184 रन से हराकर शृंखला 2-0 से अपने नाम कर लिया.

प्लेयर ऑफ द मैच मेहदी हसन ने पहली पारी में 58 रन देकर सात और दूसरी पारी में 59 रन देकर पांच विकेट लिये. हसन (117 रन पर 12 विकेट) का यह प्रदर्शन किसी बांग्लादेशी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

बांग्लादेश ने पहली पारी में 508 रन बनाये थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 111 रन पर सिमट गयी. फालोआन के उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में भी 213 रन ही बना सकी. इसके साथ ही वेस्टइंडीज पहली टीम बन गयी जिसे बांग्लादेश ने फालोआन दिया. वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत पहली पारी में पांच विकेट पर 75 रन से की.

इसे भी पढ़ें…

VIDEO: जब धौनी को छोड़कर भाग गयी साक्षी, तो धौनी ने मांगा इस खिलाड़ी से हाथ

शिमरोन हेटमायर (39) और शेन डोवरिच (37) ने छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पारी लड़खड़ा गयी. दोनों को मेहदी ने पवेलियन भेजा. पहली पारी में मेहदी हसन के सात विकेट के अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने तीन विकेट लिये.

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 497 रन से पिछड़ने के बाद फालोआन के लिए उतरी लेकिन टीम की दूसरी पारी भी हेटमायर (93) और केमार रोच (नाबाद 37) के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.

इसे भी पढ़ें…

भारत जीतेगा 2019 का विश्व कप : आकाश चोपड़ा

पूरी टीम 59.2 ओवर में 213 रन पर आउट हो गयी. हेटमायर ने अपनी 92 गेंद की पारी में नौ छक्के और एक चौका लगाया. मेहदी हसन के पांच विकेट के अलावा ताइजुल इस्लाम को तीन तथा शाकिब और नईम हसन को एक-एक विकेट मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola