ePaper

''गब्‍बर'' ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, टी20 में ठोक डाला ''कैलेंडर इयर'' में सबसे अधिक रन

Updated at : 21 Nov 2018 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
''गब्‍बर'' ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, टी20 में ठोक डाला ''कैलेंडर इयर'' में सबसे अधिक रन

ब्रिस्बेन : भारत को बारिश से प्रभावित पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया से डकवर्थ लुईस पद्वति से चार रन से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 17 ओवरों में चार विकेट पर 158 रन बनाये, लेकिन भारत के सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 174 रन का लक्ष्य रखा गया. लक्ष्‍य […]

विज्ञापन

ब्रिस्बेन : भारत को बारिश से प्रभावित पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया से डकवर्थ लुईस पद्वति से चार रन से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 17 ओवरों में चार विकेट पर 158 रन बनाये, लेकिन भारत के सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 174 रन का लक्ष्य रखा गया.

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 17 ओवर में 7 विकेट पर मात्र 169 रन ही बना पायी और इस तरह से पहले मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. बहरहाल टीम इंडिया को हार का स्‍वाद चखना पड़ा, लेकिन सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने टी-20 में बड़ा कारनामा कर दिखाया.

इसे भी पढ़ें…

#AUSvsIND : धवन की पारी बेकार गयी, ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले टी-20 में भारत को 4 रन से हराया

उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 42 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 76 रन बनाये. अपनी पारी के दौरान धवन ने टी-20 में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और कप्‍तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. धवन टी-20 में एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गये हैं. उन्‍होंने विराट कोहली के स्‍कोर (641) को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने 2016 में यह कारनामा कर दिखाया था. धवन का 2018 में सबसे अधिक 646 रन हो चुका है.

इस वर्ष टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वालों में पाकिस्‍तान के फखर जामन (576), भारत के रोहित शर्मा (567), पाकिस्‍तान के बाबर आजम (563), ऑस्‍ट्रेलिया के आरोन फिंच (503) और दक्षिण अफ्रीका के कॉलिन मुनरो (500) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola