ePaper

''विरुष्‍का'' के पहले करवाचौथ पर हारा भारत, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Updated at : 28 Oct 2018 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
''विरुष्‍का'' के पहले करवाचौथ पर हारा भारत, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

पुणे : देश की सबसे चर्चित जोड़ी टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा. दरअसल दोनों ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया. कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्‍का शर्मा को करवा चौथ का बेहतरीन तोहफा भी दिया.मालूम हो विराट […]

विज्ञापन

पुणे : देश की सबसे चर्चित जोड़ी टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा. दरअसल दोनों ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया. कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्‍का शर्मा को करवा चौथ का बेहतरीन तोहफा भी दिया.मालूम हो विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे.

विराट कोहली ने शनिवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार 107 रन की शतकीय पारी खेली और सीरीज में लगातार तीसरा शतक जड़कर वनडे में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वनडे में लगातार तीन शतक जड़ने वाले कोहली पहले भारतीय और कुल दसवें खिलाड़ी बन गये.

हालांकि कोहली का रिकॉर्ड शतक बेकार चला गया और वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रन से हराकर शृंखला में 1-1 की बराबर कर ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 283 रन बनाने के बाद भारतीय पारी को 47.4 ओवर में 240 रन पर समेट दिया.

फिर क्‍या था सोशल मीडिया पर अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली को ट्रोलरों ने अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया. एक ट्रोलर ने लिखा, इसलिए कोहली ने इतनी जल्‍दी मैच खत्‍म करा दिया.

https://twitter.com/ArmyAnjana/status/1056247211829284864?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola