विजय मर्चेंट ट्रॉफी : अर्णव के शतक से पहले दिन बिहार ने बनाये 256 रन

Updated at : 28 Oct 2018 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
विजय मर्चेंट ट्रॉफी : अर्णव के शतक से पहले दिन बिहार ने बनाये 256 रन

रौशन (56 रन) ने सही समय पर जड़ा अर्धशतक, रितिक का फ्लॉप शो जारी पटना : अर्णव किशोर (125 रन) की शतकीय पारी के दम पर बिहार ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 256 रन बना लिये है. पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 […]

विज्ञापन

रौशन (56 रन) ने सही समय पर जड़ा अर्धशतक, रितिक का फ्लॉप शो जारी

पटना : अर्णव किशोर (125 रन) की शतकीय पारी के दम पर बिहार ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 256 रन बना लिये है. पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 तीन दिवसीय मैच में बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज आठ रन के स्कोर पर ओपनर बल्लेबाज उत्कर्ष किशोर (चार रन) को दिपेन विश्वास ने आउट कर दिया.

हालांकि दूसरे छोर से अर्णव किशोर (178 गेंद में 125 रन) मैदान पर डटे रहे. इनका साथ देने पहुंचे सरमन निग्रोध बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये. कनिष्क कौस्तूब (तीन रन) भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं बीता सके और परवेज सुल्तान की गेंद पर पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौट गये. विकेटकीपर बल्लेबाज रितिक राजेश का एकबार फिर फ्लॉप शो देखने को मिला. 30 गेंद का सामना कर रितिक ने महज तीन रन बनाये. इसके पहले असम के खिलाफ हुए मुकाबले के दो पारियों में ओपनिंग करते हुए रितिक ने क्रमश: दो व एक रन बनाये थे.

यशराज की उम्दा पारी

अर्णव का साथ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे यशराज (117 गेंद पर 43 रन) ने दिया, उन्होंने अर्णव के साथ मिलकर टीम का स्कोर 179 तक पहुंचाया. अर्णव के रूप में बिहार को पांचवां झटका लगा, लेकिन उनकी भरपाई रौशन (56 रन) ने की.

रौशन ने टीम को संभालने के साथ कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर बिहार को मुश्किल से निकाला और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी. आदित्य 63 गेंद पर 15 रन और रेशू राज छह गेंद पर दो रन बनाकर खेल रहे है. त्रिपुरा के राहुल घोष और दीपेन विश्वास ने बिहार के बल्लेबाजों को खुब परेशान किया. दोनों ने 2-2 विकेट चटकाये. इसके अलावा परवेज सुल्तान, अरकाजीत दास व सयान दास को एक-एक कामयाबी मिली.

संक्षिप्त स्कोर

बिहार : 256/7 (पहली पारी), 90 ओवर, अर्णव किशोर 125 रन, यशराज 43 रन, रौशन 56 रन, आदित्य नाबाद 15 रन, रेशू राज नाबाद 2 रन, अतिरिक्त 5 रन, दीपेन 46/2, परवेज 72/1, राहुल 30/2, अरकाजीत 29/1, सयान 6/1.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola