IND vs ENG, 1st ODI Highlights: गिल का अर्धशतक, अक्षर का दमदार प्रदर्शन; भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा-शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)

टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. इसी जीत के साथ टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.

विज्ञापन

भारत ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

भारतीय टीम ने आखिरकार इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. पहले भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 259 रन पर रोक दिया. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. भारत की यह 2022 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में छठी जीत है और इस जीत के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली.

भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने शतकीय साझेदारी करते हुए मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत हासिल की. अक्षर पटेल ने नाबाद 57 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया.

वनडे में भारत के लिए अर्धशतक/शतक और 4+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीप्रदर्शनविरोधी टीमस्थानवर्ष
कृष्णमाचारी श्रीकांत70 रन और 5/27न्यूजीलैंडविशाखापत्तनम1988
सचिन तेंदुलकर141 रन और 4/38ऑस्ट्रेलियाढाका1998
सौरव गांगुली130 रन और 4/21श्रीलंकानागपुर1999
सौरव गांगुली71 रन और 5/34जिम्बाब्वेकानपुर2000
युवराज सिंह118 रन और 4/28इंग्लैंडइंदौर2008
युवराज सिंह50 रन और 5/31आयरलैंडबेंगलुरु2011
हार्दिक पंड्या71 रन और 4/24इंग्लैंडमैनचेस्टर2022
अक्षर पटेल51* रन और 4/62इंग्लैंडएजबेस्टन2026

अक्षर पटेल का अर्धशतक

अक्षर पटेल ने 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. अक्षर की इस पारी ने भारतीय टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया. अब भारत को जीत के लिए 25 से भी कम रन की जरूरत है.

भारत का स्कोर 200 के पार

36वें ओवर के दौरान भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर पारी को संभाला और तेजी से रन भी जोड़े. वाशिंगटन सुंदर 24 और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को जीत के लिए 52 रन और बनाने हैं.

केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हुए

केएल राहुल ने सभी को एकबार फिर निराश कर दिया. राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए. 160 के स्कोर पर भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरा. यहां से भारत को जीत के लिए 99 रन और बनाने हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola