वनडे में लगातार तीसरा शतक जड़ने वाले कोहली पहले भारतीय, सचिन-द्रविड का रिकॉर्ड टूटा

पुणे : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वनडे में लगातार तीसरा शतक जड़ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में 140 रन, जबकि दूसरे मैच में नाबाद 157 रन बनाये थे. तीसरे मैच में शानदार 107 रन की पारी खेली. […]
पुणे : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वनडे में लगातार तीसरा शतक जड़ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में 140 रन, जबकि दूसरे मैच में नाबाद 157 रन बनाये थे. तीसरे मैच में शानदार 107 रन की पारी खेली.
वनडे में लगातार तीन शतक बनाने वाले कोहली भारत के पहले खिलाड़ी बन गये हैं. हालांकि लगातार चार शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम दर्ज है. तीन शतक जड़ने के मामले में विश्व स्तर पर 6 बल्लेबाजों का नाम है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ी (एबी डिविलियर्स, हर्शल गिब्स और डी कोक), न्यूजीलैंड के रोस टेलर और पाकिस्तान के दो खिलाड़ी (सईद अनवर और जहीर अब्बास) शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें…
…जब अनुष्का ने पति विराट कोहली के लिए कहा- "What A Man"
भारत की ओर से लगातार दो शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड, गौतम गंभीर, शिखर धवन, युवराज सिंह, सौरव गांगुली का नाम दर्ज है. कोहली तीन बार लगातार दो शतक जड़ने का कमाल इससे पहले कर चुके हैं.
इसे भी पढ़ें…
ऐसी बल्लेबाजी करते रहे विराट कोहली, तो 60 पारियों में तोड़ देंगे सचिन का रिकॉर्ड, हर पांचवीं पारी में जड़ रहे शतक
कोहली के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, आंकड़े देख रह जाएंगे दंग
…तो ये है विराट कोहली के शानदार फार्म का राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




