ePaper

पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया की मुश्किलें बढ़ी, फिर शुरू हो सकती है स्‍पॉट फिक्सिग की जांच

Updated at : 21 Oct 2018 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया की मुश्किलें बढ़ी, फिर शुरू हो सकती है स्‍पॉट फिक्सिग की जांच

कराची : छह साल पहले स्‍पॉट फिक्सिंग से इनकार करने के बाद इसमें लिप्त होने की बात स्वीकार करने वाले प्रतिबंधित दानिश कनेरिया के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) फिर नयी जांच शुरू कर सकता है. कनेरिया को 2012 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था. पीसीबी ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट […]

विज्ञापन

कराची : छह साल पहले स्‍पॉट फिक्सिंग से इनकार करने के बाद इसमें लिप्त होने की बात स्वीकार करने वाले प्रतिबंधित दानिश कनेरिया के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) फिर नयी जांच शुरू कर सकता है.

कनेरिया को 2012 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था. पीसीबी ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भ्रष्टाचार रोधी प्रोटोकोल का अनुकरण करते हुए कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध को पुष्ट किया. कनेरिया इंग्लिश काउंटी मैचों में स्‍पॉट फिक्सिंग और अन्य खिलाड़ियों को स्‍पॉट फिक्स करने के दोषी पाये गये थे.

कनेरिया ने आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ कई बार अपील की और इसमें हार गये. अब उन्हें इस मामले के लिये ईसीबी को 100,000 पाउंड का भुगतान भी करना है. पीसीबी के विश्वस्त सूत्र ने कहा, कनेरिया का स्‍पॉट फिक्सिंग की बात स्वीकार करना गंभीर मसला है और इस हफ्ते बोर्ड के चेयरमैन एहसन मनी अपनी कानूनी टीम तथा बोर्ड के भ्रष्टाचार रोधी और सतर्कता अधिकारियों से चर्चा करेंगे कि कनेरिया के खिलाफ जांच दोबारा शुरू की जानी चाहिए या नहीं क्योंकि अब उन्होंने भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है.

इसे भी पढ़ें…

आखिर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा- हां मैंने की थी मैच फिक्सिंग..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola