बांग्लादेश को फाइनल से जुड़े मानसिक दबाव से पार पाना होगा : मुर्तजा

ढाका : बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि अगर उनकी टीम को फाइनल जैसे महतवपूर्ण मैचों में जीत दर्ज करनी है तो पहले उसे इन मैचों से जुड़े मानसिक अवरोध से पार पाना होगा. बांग्लादेश को एशिया कप फाइनल में भारत से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम […]
ढाका : बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि अगर उनकी टीम को फाइनल जैसे महतवपूर्ण मैचों में जीत दर्ज करनी है तो पहले उसे इन मैचों से जुड़े मानसिक अवरोध से पार पाना होगा. बांग्लादेश को एशिया कप फाइनल में भारत से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. किसी टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश की इस साल तीसरी हार है. वह जनवरी में तीन देशों के एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका से और मार्च में टी20 टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में भारत से हार गया था.
मुर्तजा ने शनिवार की रात टीम के दुबई से यहां पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा, कुछ कारणों से हम खिताब नहीं जीत पाये. अगर एक बार हम खिताब जीतने में सफल रहते हैं तो आगे हमारे लिये आसानी होगी. उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर कुछ मानसिक अवरोध है. टूर्नामेंट को जीतने के लिये इस बाधा से पार पाना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










