ePaper

जानें, सहवाग ने रक्षाबंधन के मौके पर खुद को ''गंजा'' क्‍यों कहा

Updated at : 26 Aug 2018 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, सहवाग ने रक्षाबंधन के मौके पर खुद को ''गंजा'' क्‍यों कहा

नयी दिल्‍ली : देशभर में आज रक्षाबंधन का त्‍योहार मनाया जा रहा है. भाई अपनी बहनों से राखी बंधवा रहे हैं. इस मौ‍के पर प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति सहित कई दिग्‍गजों ने शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया पर भी लोग राखी बंधवाते अपनी तसवीरें साझा कर रहे हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं. टीम […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : देशभर में आज रक्षाबंधन का त्‍योहार मनाया जा रहा है. भाई अपनी बहनों से राखी बंधवा रहे हैं. इस मौ‍के पर प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति सहित कई दिग्‍गजों ने शुभकामनाएं दी है. सोशल मीडिया पर भी लोग राखी बंधवाते अपनी तसवीरें साझा कर रहे हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

टीम इंडिया के पूर्व विस्‍फोट बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी बहनों से राखी बंधवाते हुए अपनी तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. लेकिन इस तसवीरों के साथ सहवाग ने जो लिखा है उसे पढ़कर उनके समर्थक मजे ले रहे हैं.

दरअसल वीरु की बहनों का नाम अंजू और मंजू है. सहवाग ने दोनों से राखी बंधवाई और तसवीरें साझा किया. वीरु ने तसवीरों के साथ लिखा, बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्‍योहार मना रहा हूं. उन्‍होंने आगे लिखा, प्यारी बहन अंजू जी, मंजू जी और मैं ‘गंजू’ जी. वीरु ने सभी को रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola