ePaper

पढ़ें, जोंटी रोड्स ने वाडेकर के निधन पर क्‍या कहा

Updated at : 16 Aug 2018 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
पढ़ें, जोंटी रोड्स ने वाडेकर के निधन पर क्‍या कहा

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने गुरुवार को यहां कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर के निधन पर इतनी ज्यादा संवेदना संदेश भारतीय क्रिकेट की अनोखी बात है. एक कंपनी के ब्रांड दूत के रूप में यहां पहुंचे रोड्स ने कहा, विदेशी सरजमीं पर भारत को टेस्ट मैचों में जीत […]

विज्ञापन

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने गुरुवार को यहां कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर के निधन पर इतनी ज्यादा संवेदना संदेश भारतीय क्रिकेट की अनोखी बात है.

एक कंपनी के ब्रांड दूत के रूप में यहां पहुंचे रोड्स ने कहा, विदेशी सरजमीं पर भारत को टेस्ट मैचों में जीत दिलाने वाले अजित वाडेकर क्रिकेट में बड़े बदलाव लाने वालों में थे. उनके निधन पर शोक संदेशों की हुई बौछार भारतीय क्रिकेट की अनोखी बात है जो एक समुदाय की तरह है. ऐसा कहीं और नहीं होता.

भारत को 1971 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में जीत दिलाने वाले वाडेकर का लंबी बीमारी के बाद कल मुंबई में 77 बरस की उम्र में निधन हो गया. आईपीएल के तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रहे रोड्स ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला में भारतीय टीम को भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की कमी खल रही है जिन्होंने उनके देश दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया था.

भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट शृंखला में इंग्लैंड से 0-2 से पिछड़ रही है और टीम ने विदेशी सरजमीं पर स्लिप में कई कैच टपकाये हैं. सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में एक माने जाने वाले इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि स्लिप में कैच के मामले में भी भारतीय हालात और दक्षिण अफ्रीका तथा इंग्लैंड के हालात में थोड़ा अंतर होता है.

उन्होंने कहा, भारत में स्लिप में कैच के लिए गेंद घुटने के नीचे आती है और कैच पकड़ने के लिए अंगुली जमीन की तरफ होनी चाहिये. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में परिस्थिति ठीक इसके उलट होती है (गेंद घुटने से ऊपर आती है और अंगुली ऊपर की तरफ होनी चाहिए).

छह सप्ताह में आप आदत नहीं बदल सकते. दक्षिण अफ्रीका के लिए 52 टेस्ट और 245 एकदिवसीय खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि आईपीएल के कारण भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण का स्तर सुधरा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola