श्रीनिवासन के खिलाफ खडे होने की किसी में हिम्मत नहीं

Published at :30 May 2014 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीनिवासन के खिलाफ खडे होने की किसी में हिम्मत नहीं

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महासंघ ( फिका ) के सीओओ इयान स्मिथ ने कहा है कि आईसीसी में किसी के पास बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और ईसीबी प्रमुख जाइल्स क्लार्क के खिलाफ खडे होने की हिम्मत नहीं है क्योंकि विश्व क्रिकेट में उनका दबदबा है. अमान्य बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महासंघ ( फिका ) के सीओओ इयान स्मिथ ने कहा है कि आईसीसी में किसी के पास बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और ईसीबी प्रमुख जाइल्स क्लार्क के खिलाफ खडे होने की हिम्मत नहीं है क्योंकि विश्व क्रिकेट में उनका दबदबा है.

अमान्य बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा को लिखे पत्र में स्मिथ ने कहा कि फिका आईसीसी अधिकारियों को सही फैसले करने के लिये प्रेरित कर रहा है ताकि श्रीनिवासन आईसीसी कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष ना बन सके.

स्मिथ ने वर्मा को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ हम आईसीसी अधिकारियों और कार्यकारियों को प्रेरित करने के लिये पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं लेकिन श्रीनिवासन और क्लार्क का काफी दबदबा है और ऐसा लगता है कि किसी में भी बीसीसीआई और ईसीबी के खिलाफ खडे होने की हिम्मत नहीं है. श्रीनिवासन और क्लार्क अपने अपने बोर्ड के सर्वेसर्वा बने हुए हैं.’’उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब सब कुछ भारत के सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर करता है क्योकि फिका कानून की शरण नहीं लेगा.

उन्होंने कहा ,‘ मैने शीर्ष स्तर पर कानूनी सलाह ली है और सफलता, लागत या जोखिम के परिप्रेक्ष्य में हम कानून की शरण लेने की स्थिति में नहीं है. सहमति इसी पर बनी है कि आप या भारत का सुप्रीम कोर्ट जो भी कर रहा है, उससे बेहतर कोई कार्रवाई संभव नहीं है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola