अजीब और भयावह स्थिति में हूं: केर्न्स

Published at :30 May 2014 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
अजीब और भयावह स्थिति में हूं: केर्न्स

आकलैंड : मैच फिक्सर के रुप में पेश किये जाने से खिन्न न्यूजीलैंड के पूर्व आल राउंडर क्रिस केर्न्स ने आज कहा कि वह अजीब और भयावह स्थिति में हैं और उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम और लू विन्सेंट द्वारा आइसीसी को दी गयी गवाही में उनका नाम लेने के लिये उन्हें लताडा. लंदन मैट्रोपोलिटन पुलिस द्वारा […]

विज्ञापन

आकलैंड : मैच फिक्सर के रुप में पेश किये जाने से खिन्न न्यूजीलैंड के पूर्व आल राउंडर क्रिस केर्न्स ने आज कहा कि वह अजीब और भयावह स्थिति में हैं और उन्होंने ब्रैंडन मैकुलम और लू विन्सेंट द्वारा आइसीसी को दी गयी गवाही में उनका नाम लेने के लिये उन्हें लताडा. लंदन मैट्रोपोलिटन पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद देश में वापस लौटे केर्न्स ने दोहराया कि उन पर मैकुलम को फिक्सिंग रिंग में हिस्सा बनने की पेशकश किये जाने का आरोप सच नहीं है.

43 वर्षीय केर्न्स ने खुलासा किया कि न्यूजीलैंड के तीन पूर्व खिलाड़ी – पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग, डेनियल विटोरी और कायले मिल्स – ने भी इस मामले में आइसीसी को बयान दिये हैं, लेकिन इन सभी ने उनका नाम नहीं लिया है.

लंदन में केर्न्स को किसी भी दंडनीय अपराध के लिये आरोपित नहीं किया गया है लेकिन उन्हें बताया गया कि मैकुलम ने उनके खिलाफ गवाही दी है और दावा किया गया है कि इस आल राउंडर ने मार्च 2008 में आइपीएल के दौरान उनसे पेशकश की थी.

केर्न्स ने यहां पहंचने के बाद अपने बयान को पढ़ते हुए कहा, कुछ लोगों ने भले ही मीडिया में कुछ भी दावा किया हो, ब्रैंडन मैकुलम ने आइसीसी के एक भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी को इस कथित पेशकश की रिपोर्ट करने से पहले तीन साल का इंतजार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola