ePaper

अनुष्‍का ने विराट के गालों को कुछ यूं चूमा...

Updated at : 11 Jul 2018 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
अनुष्‍का ने विराट के गालों को कुछ यूं चूमा...

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटरों में से एक हैं. भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल भी बहुत बिजी रहता है. ऐसे में खिलाड़ियों को परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. गौर हो कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटरों में से एक हैं. भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल भी बहुत बिजी रहता है. ऐसे में खिलाड़ियों को परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. गौर हो कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. टीम इंडिया ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनैशनल सीरीज में जीत प्राप्त की है और वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होनी है.

इसी बीच, खाली वक्त का फायदा कोहली अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता कर उठा रहे हैं. कोहली ने मंगलवार को एक फोटो अपने ट्विटर वॉल पर शेयर किया. कोहली ने ट्वीट के साथ लिखा कि मेरी ब्यूटी के साथ एक दिन…कोहली ने इस ट्वीट में अनुष्का को टैग भी किया.

अनुष्का के वायरल वीडियो पर कूड़े फेंकने वाले की प्रतिक्रिया, सोशल पर ट्रोल हो रहे विरुष्का

तसवीर में अनुष्‍का विराट के गाल को चुमते नजर आ रही है.
उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी से पहले हालांकि दोनों अपने संबंधों पर सार्वजनिक चर्चा से बचते नजर आते थे लेकिन शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें ये कपल अक्सर पोस्ट करते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola