विनोद कांबली की पत्नी ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता को मारा चाटा, जानें क्या है पूरा मामला...

Updated at : 02 Jul 2018 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
विनोद कांबली की पत्नी ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता को मारा चाटा, जानें क्या है पूरा मामला...

मुंबई : पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के खास दोस्त विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में हैं, लेकिन इस बार विवाद उनकी पत्नी के कारण हुआ है. कांबली की पत्नी का शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने उस व्यक्ति को तमाचा जड़ दिया. कांबली […]

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के खास दोस्त विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में हैं, लेकिन इस बार विवाद उनकी पत्नी के कारण हुआ है. कांबली की पत्नी का शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने उस व्यक्ति को तमाचा जड़ दिया. कांबली की पत्नी का कहना है कि उस व्यक्ति ने मॉल में उन्हें गलत तरीके से छुआ.

कांबली के साथ भी उक्त व्यक्ति की बहस हुई जिसके बाद इन लोगों ने मामला दर्ज कराया. घटना रविवार की है जब कांबली और उनकी पत्नीएंड्रियाएक शॉपिंग मॉल गये थे. सीसीटीवी फुटेज मेंएंड्रियाएक व्यक्ति को पीटती दिख रही हैं. उक्त व्यक्ति की पहचान 59 वर्षीय राजेंद्र तिवारी के रूप में की गयी है, जो बॉलीवुड के सिंगर अंकित तिवारी के पिता है.

कांबली की पत्नी का आरोप है कि छेड़खानी की नीयत से उक्त व्यक्ति ने बार-बार उन्हें छुआ. विरोध करने पर उक्त व्यक्ति के साथ दो और लोग आ गये जिनमें से एक अंकित तिवारी और उसका भाई था. इनके साथ कांबली की बहस हो गयी और फिर दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया.एंड्रिया कांबली की दूसरी पत्नी हैं इनसे विवाह के बाद कांबली ने ईसाई धर्म अपना लिया है. उनकी पहली शादी नोयला लुईस से हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola