PM मोदी के बाद बीवी अनुष्का ने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट किया, शेयर किया वीडियो

Updated at : 24 May 2018 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी के बाद बीवी अनुष्का ने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट किया, शेयर किया वीडियो

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनके द्वारा दिये गये फिटनेस चैलेंज ‘हम फिट तो इंडिया फिट को’ को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने अब से कुछ देर पहले ट्‌वीट कर कोहली के चैलेंज को स्वीकार किया और अपना एक वीडियो शेयर किया. अनुष्का ने […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनके द्वारा दिये गये फिटनेस चैलेंज ‘हम फिट तो इंडिया फिट को’ को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने अब से कुछ देर पहले ट्‌वीट कर कोहली के चैलेंज को स्वीकार किया और अपना एक वीडियो शेयर किया. अनुष्का ने ट्‌वीट मेंलिखा- विराट कोहली मैं ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ का तुम्हारा चैलेंज एक्सेप्ट करती हूं और अपना वीडियो शेयर कर रही है मैं अपने कुछ दोस्तोंको भी यह चैलेंज देती हूं. अनुष्का ने दीपिका पल्लीकल को चैलेंज दिया है.

इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्‌वीट कर विराट कोहली के चैलेंज को स्वीकार किया था और ट्‌वीट किया था कि मैं जल्दी ही अापके चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना वीडियो अपलोड करूंगा.

गौरतलब है कि कल विराट कोहली ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने खेलमंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ के ‘हम फिट तो इंडिया फिट ‘ चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना फिटनेस वीडियो अपलोड किया था. विराट इसमें एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं. विराट ने अपना वीडियो अपलोड करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को चैलेंज किया है. उन्होंने चैलेंज देते हुए ट्‌वीट किया है, आइए खेलें.

कोहली ने राठौड़ की फिटनेस चुनौती स्वीकार की, पीएम मोदी, धौनी और अनुष्‍का किया चैलेंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola