ePaper

कोहली ने राठौड़ की फिटनेस चुनौती स्वीकार की, पीएम मोदी, धौनी और अनुष्‍का को किया चैलेंज

Updated at : 23 May 2018 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने राठौड़ की फिटनेस चुनौती स्वीकार की, पीएम मोदी, धौनी और अनुष्‍का को किया चैलेंज

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी. राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी.

राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी.

कोहली ने ट्वीट किया, मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है. अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धौनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा.

कोहली ने साथ में अपना व्यायाम करते हुए वीडियो भी डाला है. एथेंस ओलंपिक 2004 के रजत पदक विजेता और सेना में कर्नल रहे राठौड़ ने कोहली, ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और अभिनेता रितिक रोशन को टैग किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola