LIVE IPL 2018- ‘करो या मरो'' के मुकाबले में टॉस हारकर मुंबई पहले गेंदबाजी करेगी

नयी दिल्ली : वापसी करने के लिए मशहूर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम यहां दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ ‘करो या मरो’ के इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में टॉस हारकर पहले गेंदबाजीकरेगी. मुंबई किसी भी तरह इस मैच में जीत हासिल कर प्लेआॅफ में जगह बनाने के लिए बेताब होगी. दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अगले […]
नयी दिल्ली : वापसी करने के लिए मशहूर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम यहां दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ ‘करो या मरो’ के इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में टॉस हारकर पहले गेंदबाजीकरेगी. मुंबई किसी भी तरह इस मैच में जीत हासिल कर प्लेआॅफ में जगह बनाने के लिए बेताब होगी. दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अगले दौर में पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन पिछले मैच में शानदार फार्म में चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से हराने के बाद वह मुंबई इंडियंस का खेल बिगाड़ने की कोशिश करेगी क्योंकि अब उसके लिए टूर्नामेंट में कुछ नहीं बचा है, तो उसके युवा खिलाड़ी रोहित एंड कंपनी के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद 14 मैचों में 18 और चेन्नई सुपरकिंग्स 13 मैचों में 16 अंक से प्लेआॅफ में जगह पक्की कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




