पीठ दर्द से परेशान एमएस धौनी ने कहा, रन बनाने के लिए हाथ ही काफी हैं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 3:29 PM
मोहाली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के ताकतवार हाथों ने टीम को कई मैचों में विजेता बनाया है और शायद इसीलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पीठ दर्द के बाद भी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने का उनमें आत्मविश्वास है. लोफ्टेड शॉट के लिए बल्लेबाज को शरीर इस तरह […]
मोहाली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के ताकतवार हाथों ने टीम को कई मैचों में विजेता बनाया है और शायद इसीलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पीठ दर्द के बाद भी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने का उनमें आत्मविश्वास है.
लोफ्टेड शॉट के लिए बल्लेबाज को शरीर इस तरह रखना होता है कि वजन शॉट पर हो. किंग्स ईलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को खेले गये आईपीएल मैच में धौनी हालांकि चोट से परेशान थे फिर भी वह गेंद को आसानी से सीमा रेखा के पार भेज रहे थे.
इसे भी पढ़ें…
IPL 2018 : गेल की पारी चेन्नई पर पड़ी भारी, पंजाब जीता, धौनी ने 44 गेंदों पर 79 रन ठोका
धौनी की 44 गेंद में नाबाद 79 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते सुपरकिंग्स की टीम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गयी थी हालांकि टीम चार रन से मैच हार गई. धौनी से जब पूछा गया कि पीठ दर्द के बाद भी वह लॉफ्टेड शॉट कैसे मार रहे थे, तो धौनी ने कहा, दर्द के कारण पीठ की स्थिति काफी खराब है लेकिन भगवान ने मुझे ताकत दी है और शॉट खेलने के लिए मुझे पीठ का ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं. मेरे हाथ ये काम कर सकते हैं.
धौनी ने हालांकि कहा कि यह बहुत गंभीर चोट नहीं है. उन्होंने कहा, यह बहुत बुरा नहीं होना चाहिए क्योंकि मुझे पता है क्या हुआ है. जब आपको अपनी चोट की गंभीरता के बारे में पता हो तो आप जानते हैं कि यह कितना बुरा है.
इसे भी पढ़ें…
केएल राहुल ने विरोधियों को हड़काया, सावधान,फॉर्म में आ चुका है गेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










