ePaper

भारत वर्ल्‍ड जीत गया तो आक्सफोर्ड की सड़कों पर बिना टी-शर्ट के घूमेंगे कोहली : गांगुली

Updated at : 07 Apr 2018 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
भारत वर्ल्‍ड जीत गया तो आक्सफोर्ड की सड़कों पर बिना टी-शर्ट के घूमेंगे कोहली : गांगुली

कोलकाता : लाडर्स की बालकनी पर सौरव गांगुली का कमीज लहराना क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में हमेशा के लिये अमिट हो गई छवि है लेकिन भारत अगर 2019 विश्व कप जीत गया तो विराट कोहली न सिर्फ उसे दोहरायेंगे बल्कि आक्सफोर्ड की शर्ट पर कमीज के बिना घूमेंगे. सोलह बरस पहले लाडर्स पर भारत के […]

विज्ञापन

कोलकाता : लाडर्स की बालकनी पर सौरव गांगुली का कमीज लहराना क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में हमेशा के लिये अमिट हो गई छवि है लेकिन भारत अगर 2019 विश्व कप जीत गया तो विराट कोहली न सिर्फ उसे दोहरायेंगे बल्कि आक्सफोर्ड की शर्ट पर कमीज के बिना घूमेंगे.

सोलह बरस पहले लाडर्स पर भारत के नेटवेस्ट शृंखला जीतने के बाद पूर्व कप्तान गांगुली ने लाडर्स की बालकनी में कमीज उतारकर लहराई थी. गांगुली ने कहा , मैं अभी आपको गारंटी देता हूं कि वह विश्व कप जीत गया तो कैमरे तैयार रखना. उसके सिक्स पैक्स हैं और वह कमीज के बिना आक्सफोर्ड की सड़कों पर घूमता दिखे तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी.

बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली ने कहा , उसके पीछे हार्दिक पंड्या होगा. 120 प्रतिशत. कोहली ने कहा , मुझे नहीं लगता कि मैं अकेला रहूंगा. टीम में कई खिलाड़ियों के सिक्स पैक्स हैं. हम सभी कमीज के बिना सड़कों पर दिखेंगे.

हार्दिक पंड्या, बुमराह वगैरह. गांगुली और कोहली ने क्रिकेट इतिहासकार बोरिया मजूमदार की किताब इलेवन गाड्स एंड अ बिलियन इंडियंस का विमोचल किया. गांगुली ने उस दिन को याद करते हुए कहा , उस दिन सबसे अच्छी बात यह थी कि मैं कमीज उतार रहा था और लक्ष्मण उसे नीचे कर रहा था. मेरे बगल में खड़े हरभजन ने पूछा कि मैं क्या करूं. मैंने कहा कि तुम भी उतार दो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola