विराट ने भारत विरोधी बयान पर अफरीदी को लताड़ा, कपिल बोले, ''कौन है यह ? इसको क्यों महत्व दे रहे हैं?

Updated at : 04 Apr 2018 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
विराट ने भारत विरोधी बयान पर अफरीदी को लताड़ा, कपिल बोले, ''कौन है यह ? इसको क्यों महत्व दे रहे हैं?

नयी दिल्‍ली : कश्‍मीर को लेकर जहर उगलने वाले पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी को लेकर भारत में विरोध शुरू हो गया है. क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड स्‍टार ने पाकिस्‍तानी खिलाड़ी को जमकर लताड़ लगायी है. सोशल मीडिया पर तो भारतीय फैन्‍स ने सारी हदें पार कर दी और अफरीदी को जमकर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कश्‍मीर को लेकर जहर उगलने वाले पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी को लेकर भारत में विरोध शुरू हो गया है. क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड स्‍टार ने पाकिस्‍तानी खिलाड़ी को जमकर लताड़ लगायी है.

सोशल मीडिया पर तो भारतीय फैन्‍स ने सारी हदें पार कर दी और अफरीदी को जमकर गाली-गलौज कर दिया. टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज गौतम गंभीर ने अफरीदी के ट्वीट पर मजे लिये और कहा कि नो बॉल पर अफरीदी विकेट लेने का जश्न मना रहे हैं. अब इस मामले में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली , पूर्व कप्‍तान कपिल देव भी उतर गये हैं.

कपिल देव ने कहा, ‘कौन है यह शाहिद अफरीदी ? इसको क्यों महत्व दे रहे हैं? हमें इन लोगों को महत्व नहीं देना चाहिए. वहीं विराट कोहली ने कहा, सबका व्यक्तिगत मामला है कि किसी मामले पर वह क्या चाहेगा. मुझे मामले की पूरी जानकारी नहीं है लेकिन अपने देश के साथ खड़े रहना प्राथमिकता होनी चाहिए.

मशहूर शायर और गीतकार जावेद अख्तर ने भी अफरीदी पर करारा जवाब दिया. जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा, डियर अफरीदी, चूंकि आप बगैर मानवाधिकार उल्लंघन के एक शांतिपूर्ण जम्मू-कश्मीर को देखना चाहते हैं, तो आपको यह देखना होगा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ ना हो और पाकिस्तानी सेना उन ट्रेनिंग शिविरों को बंद कर दे जो कि अलगाववादियों के समर्थन से चलाए जा रहे हैं. यह समस्या को सुलझाने में बेहद कारगर साबित होगा.

* क्‍या टृवीट किया था अफरीदी ने
अफरीदी ने अपने पहले ट्वीट में भारत विरोधी बात लिखी थी और कश्‍मीर में मारे गये आतंकवादियों के लिए हमदर्दी दिखायी थी. उन्‍होंने लिखा था, भारत अधिकृत कश्मीर (जम्मू कश्मीर) की स्थिति बेचैन करनेवाली और चिंताजनक है. यहां आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है. हैरान हूं कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन कहां हैं? वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे?’

हालांकि विरोध बढ़ने के बाद अफरीदी ने एक और ट्वीट किया और तिरंगे के साथ अपनी एक तसवीर शेयर की. अफरीदी ने तिरंगे के साथ अपनी तसवीर शेयर करते हुउ ट्वीट किया और लिखा, हम सबका सम्मान करते हैं. यह तस्वीर एक स्पोर्ट्समैन का उदाहरण है, लेकिन जब बात मानवाधिकार की आती है, तो हम सभी अपने मासूम कश्मीरियों के लिए एक ही उम्मीद रखते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola