ePaper

इरफान पठान जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम के कोच बने

Updated at : 31 Mar 2018 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
इरफान पठान जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम के कोच बने

श्रीनगर : भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान को जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ( जेकेसीए) ने 2018-19 सत्र के लिए कोच- सह- मेंटर नियुक्त किया है. जेकेसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिक बुखारी ने कहा, ‘ वह( पठान) एक साल तक हमारी टीम के कोच- सह- मेंटर रहेंगे.’ राष्ट्रीय टीम के लिए 33 साल […]

विज्ञापन


श्रीनगर :
भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान को जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ( जेकेसीए) ने 2018-19 सत्र के लिए कोच- सह- मेंटर नियुक्त किया है. जेकेसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिक बुखारी ने कहा, ‘ वह( पठान) एक साल तक हमारी टीम के कोच- सह- मेंटर रहेंगे.’

राष्ट्रीय टीम के लिए 33 साल के पठान ने 2003 से 2012 तक 29 टेस्ट, 120 एकदिवसीय और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. पठान पिछले दो घरेलू सत्र में बड़ौदा टीम के कप्तान थे. पठान ने यहां शेर- ए- कश्मीर स्टेडियम में युवा क्रिकेटरों से बातचीत कर अगले स्तर पर पहुंचने के लिए उन्हें अपनी खेल पर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola