ePaper

बॉल टेंम्‍पर कर रहा था यह ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर, कैमरे में हुआ कैद

Updated at : 24 Mar 2018 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
बॉल टेंम्‍पर कर रहा था यह ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर, कैमरे में हुआ कैद

केपटाउन : ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज कैमरुन बैनक्राफ्ट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टेलीविजन कैमरा में कैद हुई एक घटना के लिये सवालों का जवाब देना पड़ सकता है. अंपायर निजेल लांग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर के दौरान बैनक्राफ्ट से बात की. […]

विज्ञापन

केपटाउन : ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज कैमरुन बैनक्राफ्ट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टेलीविजन कैमरा में कैद हुई एक घटना के लिये सवालों का जवाब देना पड़ सकता है.

अंपायर निजेल लांग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर के दौरान बैनक्राफ्ट से बात की. कवर पर क्षेत्ररक्षण करते समय उनके हाथ में कोई चीज देखी गयी जिसके बाद अंपायरों ने उनसे बात की.

अंपायरों के पास जाने से पहले बैनक्राफ्ट को अपने अंत:वस्त्र में छोटी सी पीली चीज रखते हुए देखा गया. जब अंपायर उनसे बात करने के लिये पहुंचे तो उन्होंने पैंट की जेब में हाथ डालकर दिखाया और यह भिन्न वस्तु थे. वह धूप के चश्मे को साफ करने के लिये मुलायम कपड़े जैसा लग रहा था. अंपायरों ने कोई कार्रवाई नहीं की और गेंद नहीं बदली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola