ePaper

INDvsRSA : हार कर भी दक्षिण अफ्रीका ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

Updated at : 04 Feb 2018 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
INDvsRSA : हार कर भी दक्षिण अफ्रीका ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

सेंचुरियन : युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर करारी शिकस्त दी है. भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को 9 विकेट से मेजबान टीम को रौंद डाला और सीरीज पर 2-0 की बढ़त बना ली. […]

विज्ञापन

सेंचुरियन : युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर करारी शिकस्त दी है. भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को 9 विकेट से मेजबान टीम को रौंद डाला और सीरीज पर 2-0 की बढ़त बना ली. जीत के हीरो चहल ने पांच विकेट लिये, जिसके चलते उन्‍हें मैन ऑफ दी मैच से नवाजा गया.

हालांकि मेजबान टीम ने हार के बावजूद एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी धरती पर अपने न्‍यूनतम स्‍कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले उसका अपनी धरती पर न्यूनतम स्कोर 119 रन था जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ 2009 में पोर्ट एलिजाबेथ में बनाया था. यह इस मैदान पर किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले जिंबाब्‍वे ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां 119 रन बनाये थे.

2nd ODI : चहल की फिरकी के बाद ‘गब्बर’ का धमाका, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा

गौरतलब हो कि चहल ने 22 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि कुलदीप ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिससे दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी सरजमीं पर अब तक के अपने सबसे न्यूनतम स्कोर 118 रन पर आउट हो गयी. भारत ने केवल 20.3 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर छह मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनायी. भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 51) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 46) ने दूसरे विकेट के लिये 93 रन की अटूट साझेदारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola