IPL Auction : बढ़-चढ़ कर लगी बोली, पर तीसरी बार में गेल को मिला खरीददार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2018 6:45 PM
बेंगलुरु : आईपीएल 11 के लिए बेंगलुरु में दो दिनों से चल रही खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गयी है. दो दिनों तक चले इस नीलामी में फ्रेंचाइजी ने काफी धनराशि खर्च किये. हालांकि इसमें राजस्थान रायल्स ने बढ़-चढ़ कर बोली लगायी. दो दिनों चले इस नीलामी में 8 फ्रेंचाइजों ने मिलकर करीब 432 करोड़ […]
बेंगलुरु : आईपीएल 11 के लिए बेंगलुरु में दो दिनों से चल रही खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गयी है. दो दिनों तक चले इस नीलामी में फ्रेंचाइजी ने काफी धनराशि खर्च किये. हालांकि इसमें राजस्थान रायल्स ने बढ़-चढ़ कर बोली लगायी. दो दिनों चले इस नीलामी में 8 फ्रेंचाइजों ने मिलकर करीब 432 करोड़ रुपये खर्च करके 169 प्लेयर्स को खरीदा.
आईपीएल- 11 में सबसे महंगे खिलाफ बेन स्टोक्स रहे, वहीं दूसरे नंबर पर जयदेव उनादकट रहे. नीलामी के पहले दिन राजस्थान ने जहां बेन स्टोक्स को सबसे अधिक 12.5 करोड़ में खरीदा वहीं दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को 11.50 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि में खरीदकर इतिहास रच डाला. किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल्स के पास खर्च करने के लिये अधिक धनराशि थी क्योंकि उन्होंने केवल एक खिलाड़ी रिटेन किया था. इन दोनों ने दूसरे दिन भी मोटी धनराशि खर्च की. रायल्स को सोच समझकर खर्चा करने के लिये जाना जाता है लेकिन नीलामी के दूसरे दिन उसने अपना खजाना खोला तथा कर्नाटक के आफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को भी 6.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा.
#IPLAuction : प्रीति जिंटा के हुए गेल, बच गयी लाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










