लांस क्लूसनर ने हार्दिक पांड्या को बताया बेहतरीन ‘ऑलराउंडर’

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर ने कहा कि हार्दिक पांड्या भारत के लिए बेहतरीन हरफनमौला साबित हो सकते हैं. पांड्या ने पहले टेस्ट में 95 गेंद में 93 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिये. क्लूसनर ने कहा , भारत की पहली पारी […]
केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर ने कहा कि हार्दिक पांड्या भारत के लिए बेहतरीन हरफनमौला साबित हो सकते हैं. पांड्या ने पहले टेस्ट में 95 गेंद में 93 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिये. क्लूसनर ने कहा , भारत की पहली पारी में उसकी बल्लेबाजी बेहतरीन थी. उसने टीम को दबाव से निकालकर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया. वह भारत के लिए धरोहर साबित होगा. अभी वह सीख रहा है और अगर अपनी गेंदबाजी में रफ्तार शामिल कर ले तो उम्दा हरफनमौला बन सकता है.
पांड्या अपने संक्षिप्त कैरियर में ही टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका रिकार्ड बल्ले और गेंद दोनों से शानदार है. क्लूसनर ने कहा , वह भविष्य में शानदार हरफनमौला साबित होगा. कई मौकों पर नाकामी भी मिलेगी लेकिन उसे सकारात्मक सोच के साथ हौसलाअफजाई की जरूरत है. उन्होंने कहा , वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले या भारतीय टीम के लिए, उसके पास पास अच्छे लोग है और यह उनकी जिम्मेदारी है कि उसकी प्रतिभा को तराशें. भारत ने टेस्ट श्रृंखला से पहले एकमात्र अभ्यास मैच नहीं खेला और क्लूसनर इसके हिमायती नहीं हैं.
उन्होंने कहा , अपनी सरजमीं पर उस श्रृंखला में भारत को असली तेज आक्रमण झेलना नहीं पड़ा. इस टेस्ट में उन्होंने संघर्ष किया लेकिन छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गये. यह काफी निराशाजनक होगा. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा , दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की तुलना में उनके पास रफ्तार की कमी थी लेकिन उनकी लैंग्थ कमाल की थी. अतीत में भारतीय तेज गेंदबाज यहां आकर उछाल से धोखा खा जाते थे लेकिन इस बार उन्होंने फुललैंग्थ गेंद डाली और रणनीति पर बखूबी अमल किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




