एयरलाइन ने दुर्व्यवहार के लिए शिखर धवन से माफी मांगी

नयी दिल्ली : शिखर धवन की पत्नी और बच्चों को दुबई हवाईअड्डे पर केपटाउन के लिये आगे की उडान लेने से रोक दिया गया जहां भारत पांच जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट खेलेगा. धवन के परिवार को पहचान के लिये जन्म प्रमाणपत्र और कुछ अन्य दस्तावेज दिखाने के लिये कहा गया जो […]
नयी दिल्ली : शिखर धवन की पत्नी और बच्चों को दुबई हवाईअड्डे पर केपटाउन के लिये आगे की उडान लेने से रोक दिया गया जहां भारत पांच जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट खेलेगा. धवन के परिवार को पहचान के लिये जन्म प्रमाणपत्र और कुछ अन्य दस्तावेज दिखाने के लिये कहा गया जो उनके पास उस समय मौजूद नहीं थे.
धवन ने अपने परिवार के बिना दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, एमिरेट्स की ओर से यह बहुत ही गैर पेशेवर रवैया है. मैं अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका जाने के रास्ते में थे और मुझे कहा गया कि मेरी पत्नी और बच्चे दुबई से दक्षिण अफ्रीका की फ्लाइट नहीं ले सकते.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




