विराट कोहली के रिसेप्शन में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, सारा का दिखा ग्लैमरस लुक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2017 4:13 PM

विज्ञापन

मुंबई : वर्ष 2017 की सबसे चर्चित विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का दूसरा और अंतिम रिसेप्शन कल मुंबई में संपन्न हुआ. इस रिसेप्शन में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा के साथ पहुंचे. अंजलि हमेशा की तरह बहुत ही सुंदर और सोबर नजर आ रही थीं, […]

विज्ञापन

मुंबई : वर्ष 2017 की सबसे चर्चित विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का दूसरा और अंतिम रिसेप्शन कल मुंबई में संपन्न हुआ. इस रिसेप्शन में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा के साथ पहुंचे.

अंजलि हमेशा की तरह बहुत ही सुंदर और सोबर नजर आ रही थीं, वहीं उनकी बेटी सारा का लुक बहुत ही ग्लैमरस था. सारा ने क्रीम कलर का फ्राक पहन रखा था और वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं, जबकि अंजलि ने सलवार-सूट पहना था. हालांकि सचिन के बेटे अर्जुन इस पार्टी में नजर नहीं आये. इस पार्टी में सबकी की नजर सचिन और उनके फैमिली पर टिकी थी.

वर्ष 2011 में जब भारत ने विश्व कप का खिताब जीता था, उस वक्त भी सारा ग्राउंड में सचिन तेंदुलकर के साथ मौजूद थीं. पिछले दिनों जब यह खबर आयी थी कि सारा तेंदुलकर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी तो सचिन तेंदुलकर ने सामने आकर इसका खंडन किया था और कहा था कि वह अभी अपनी पढ़ाई कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola