धौनी आज भी भारत को मैच जीता सकते हैं : राहुल

कटक : इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि महेंद्र सिंह धौनी अपने करियर के अंतिम छोर पर हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि पूर्व कप्तान अब भी भारत के लिए मैच विजेता हैं और ड्रेसिंग रुम में प्रेरणादायी बने रहेंगे. धौनी ने कटक में बीती रात सीरीज के शुरुआती […]
कटक : इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि महेंद्र सिंह धौनी अपने करियर के अंतिम छोर पर हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि पूर्व कप्तान अब भी भारत के लिए मैच विजेता हैं और ड्रेसिंग रुम में प्रेरणादायी बने रहेंगे. धौनी ने कटक में बीती रात सीरीज के शुरुआती टी20 में ऊपर चौथे नंबर पर भेजे जाने के बाद 22 गेंद में नाबाद 39 रन बनाये, इसके बाद उन्होंने स्टंप के पीछे चार खिलाड़ियों को आउट किया जिससे भारत ने श्रीलंका पर 93 रन की विशाल जीत दर्ज की.
राहुल 61 रन पर आउट हो गये, धौनी ने फिर फिनिशर की भूमिका शानदार ढंग से निभाते हुए 22 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था जिससे भारत ने तीन विकेट पर 180 रन बनाये. उन्होंने कहा, पता नहीं आप किस फार्म की बात कर रहे हो, लेकिन हर बार मैं टीवी खोलता हूं या उनके साथ ड्रेसिंग रुम उनके साथ खेलता हूं तो वह हमेशा ही रन बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










