मोहाली टेस्ट में भी दिखा धौनी का क्रेज, मैदान में घुसकर फैन ने छुए पैर और...

मोहाली : कल श्रीलंका के खिलाफ खेले गये दूसरे वन डे मैच में भारत ने शानदार तरीके से श्रीलंका को परास्त किया और उसे बताया कि भारतीय टीम कभी-कभी ही बुरे वक्त का शिकार होती है. वहीं इस मैच के दौरान कई ऐसे पल आये जब खेल प्रशंसक भावुक हो गये. कल के मैच में […]
मोहाली : कल श्रीलंका के खिलाफ खेले गये दूसरे वन डे मैच में भारत ने शानदार तरीके से श्रीलंका को परास्त किया और उसे बताया कि भारतीय टीम कभी-कभी ही बुरे वक्त का शिकार होती है. वहीं इस मैच के दौरान कई ऐसे पल आये जब खेल प्रशंसक भावुक हो गये.
कल के मैच में जब श्रीलंका की टीम बैटिंग कर रही थी और महेंद्र सिंह धौनी विकेट कीपिंग कर रहे थे. उस वक्त उनका एक फैन ग्राउंड में घुस आया और धौनी का पैर छूने लगा. धौनी ने उसे पकड़कर उठाया और हाथ मिलाकर ग्राउंड से बाहर जाने को कहा. क्रिकेट प्रेमियों को याद होगा कि धौनी के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है, जब उनके प्रशंसक ने ग्राउंड में घुसकर उनके पैर छूए हों. मोहाली में धौनी के फैन की वजह से मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया था. धौनी का कैरियर आज भले ही ढलान पर हो, लेकिन उन्हें चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है.
A captain's knock. @ImRo45 has looked in full flow and has marched on to a well-made century. ODI Century no. 16 #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/qWtwNpp7dr
— BCCI (@BCCI) December 13, 2017
नवाब पटौदी से रोहित शर्मा तक, जब क्रिकेट के मैदान पर बिखरा ‘प्यार’ का रंग
IN PICS : सालगिरह पर रोहित शर्मा ने पत्नी को दिया अनोखा गिफ्ट, भावुक हुईं रितिका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




