सीवी आनंद बोस से मिलीं ममता बनर्जी, बोली- आपको फिर से बंगाल आना चाहिए

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक हैंडल पर भी इस मुलाकात के बारे में पोस्ट किया है. ममता बनर्जी ने यहां भी बोस की जमकर तारीफ की हैं. उन्होंने लिखा- पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस बंगाल से रवाना हो रहे हैं. मैंने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की.

विज्ञापन

Mamata Banerjee: कोलकाता: तृणमूल नेता और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने 101 घंटे लंबे धरने को समाप्त करने के बाद पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करने पहुंची. बोस फिलहाल राज्य सरकार के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. ममता बनर्जी धर्मतला से सीधे वहां पहुंचीं. उन्होंने पत्रकारों से भी बात की और केंद्र सरकार के खिलाफ फिर से आरोप लगाये.

विज्ञापन

लंबे समय तक किया है साथ काम

मुलाकात के बाद ममता ने कहा- चूंकि वे अब जा रहे हैं, इसलिए मैंने उनसे मुलाकात की. मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया है. उनके साथ मेरे अच्छे संबंध थे. उन्हें चुनाव से ठीक पहले अचानक हटा दिया गया है. यह पूरी तरह से राजनीतिक मकसद से प्रेरित है. मैंने उन्हें अपने मन की बात बताई. मैंने उनसे यह भी कहा कि आप इतने लंबे समय से बंगाल में हैं, आप बंगाल को अच्छी तरह जानते हैं, आपको फिर से बंगाल आना चाहिए.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. बोस एक विद्वान और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व

ममता ने अपने फेसबुक हैंडल पर भी इस मुलाकात के बारे में पोस्ट किया. वहां ममता बोस की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं. उन्होंने लिखा- पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस बुधवार को रवाना हो रहे हैं. धर्मतला में पांच दिवसीय धरना कार्यक्रम समाप्त करने के बाद मेरी उनसे व्यक्तिगत मुलाकात हुई. डॉ. बोस एक विद्वान और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं.

मेरे लिए उनकी राय हमेशा बहुत महत्वपूर्ण

ममता बनर्जी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मुझे उनसे राज्य के विकास और जन कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. ये बातचीत मेरे लिए हमेशा बहुत महत्वपूर्ण रही हैं. यहीं नहीं रुकते हुए ममता ने आगे लिखा- मैं डॉ. बोस को उनकी सभी नई पहलों और भविष्य की यात्राओं के लिए हार्दिक बधाई देती हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके विशाल ज्ञान और अनुभव के मार्गदर्शन में, वे भविष्य में जो भी जिम्मेदारी संभालेंगे, उसमें सफल होंगे.

Also Read: टीएमसी की चुनाव आयुक्त पर महाभियोग की तैयारी, आधी रात से शुरू किया हस्ताक्षर संग्रह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola