शर्मनाक हार के बाद बोले रोहित शर्मा, धर्मशाला का प्रदर्शन आंख खोलने वाला

Updated at : 10 Dec 2017 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक हार के बाद बोले रोहित शर्मा, धर्मशाला का प्रदर्शन आंख खोलने वाला

धर्मशाला : भारतीय बल्लेबाजी तेज गेंदबाजों के लिये अनुकूल परिस्थितियों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी और कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कहा कि यह उनकी टीम के लिये आंख खोलने वाला है. रोहित ने भारत की सात विकेट से हार के बाद […]

विज्ञापन

धर्मशाला : भारतीय बल्लेबाजी तेज गेंदबाजों के लिये अनुकूल परिस्थितियों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी और कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कहा कि यह उनकी टीम के लिये आंख खोलने वाला है. रोहित ने भारत की सात विकेट से हार के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, हमने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.

अगर हमने 70 – 80 रन और बनाये होते तो स्थिति भिन्न होती. इन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है. यह हम सबके लिये आंख खोलने वाला है. भारतीय टीम केवल 112 रन पर ढेर हो गयी और श्रीलंका ने 20.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया. भारत की तरफ से केवल महेंद्र सिंह धौनी (65) ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाये.

रोहित ने कहा कि वह धौनी के प्रयास से हैरान नहीं थे. उन्होंने कहा, वह जानते हैं कि इन परिस्थितियों में क्या करना है. मुझे कोई हैरानी नहीं. अगर उनका साथ देने वाला कोई और होता तो इससे बड़ा अंतर पैदा होता. जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तब भी पिच से कुछ मदद मिल रही थी लेकिन 112 रन पर्याप्त नहीं थे. विराट कोहली की अनुपस्थिति में वनडे में कप्तानी करने के बारे में रोहित ने कहा, बहुत अच्छा अनुभव नहीं रहा.
कोई भी मैच नहीं हारना चाहता. हमें अब अगले दो मैचों पर ध्यान केंद्रित करके अच्छी वापसी करनी होगी. श्रीलंका के कप्तान तिसारा परेरा ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. परेरा ने कहा, पहले हमें अपने गेंदबाजों को 200 प्रतिशत श्रेय देना होगा. उन्होंने हमारे लिये सब कुछ सही किया. सही लेंथ से सही क्षेत्र में गेंदबाजी की.
उन्होंने कहा, उन्होंने बेहद अनुशासित गेंदबाजी की और यह हमारी सफलता का कारण है. इस विकेट पर खेलना आसान नहीं था. हमने ऐसे विकेट की उम्मीद नहीं की थी. हमने 250 से 260 रन के स्कोर की उम्मीद की थी लेकिन जब हमने गेंदबाजी शुरू की तो हमें लग गया था कि हम उन्हें 220 रन के अंदर रोक सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola