गर्मियों में पिएं ठंडा-ठंडा ड्रिंक, जानें गन्ने का जूस बनाने की रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
Ganne ka Juice Recipe

गन्ने का जूस ( फोटो – इंस्टाग्राम@namrataskitchentales)

Ganne Ka Juice: गर्मियों में कुछ ठंडा पीने का मन करता है. ऐसे में आप इस आर्टिकल की मदद से समर स्पेशल गन्ने का जूस बनाने के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Ganne Ka Juice: गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना लगभग अधिकतर लोगों को पसंद होता है. अक्सर लोग इसे पीने के लिए बाहर जूस की दुकान या ठेले पर जाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि घर पर गन्ने का जूस बनाना मुश्किल है या इसके लिए गन्ना और मशीन की जरूरत होती है. ऐसे में अब आप घर पर भी गन्ने का जूस बना सकते हैं. जी हां, अगर आपके पास गन्ना नहीं है, तब भी आप घर पर गुड़ का इस्तेमाल करके इसे तैयार कर सकते हैं. घर के किचन में गुड़ आसानी से मिल जाता है, जिसकी मदद से आप आसानी से गन्ने का जूस तैयार कर सकते हैं. कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाने वाला ये जूस पीने में बिल्कुल मार्केट जैसा लगता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर गन्ने का जूस बनाने की रेसिपी. इस रेसिपी को @namrataskitchentales ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. 

गन्ने का जूस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गुड़ 
  • नींबू का रस 
  • पुदीना के पत्ते 
  • काला नमक 
  • बर्फ के टुकड़े 

गन्ने का जूस बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले गुड़ को अच्छे से कद्दूकस कर लें जिससे ये आसानी से घुल जाए. अब इसे एक मिक्सर जार में डालें. इसके बाद इसमें ताजे पुदीने के पत्ते, काला नमक और नींबू का रस डालें. फिर इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल दें. 
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में अच्छी तरह ग्राइंड कर लें. जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे एक गिलास में निकाल लें. अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें. इस आसान तरीके से आप घर पर ही स्वादिष्ट गन्ने जैसा जूस तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola